जीवनशैली

शादी से लेकर हनीमून तक, बड़े काम आएंगे ये 6 ऐप्स

kiss5_650_101912062448कुछ ही दिनों में शादी का मौसम आने वाला है, आपने उसके लिए तैयारियां भी कर ली होंगी। लेकिन अगर आपने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ऐप जो आपकी जिम्मेदारियों के बोझ को बहुत हद तक कम कर देंगे…
 

‘ह्वाट अ शादी’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसमें 2000 से ज्यादा वेंडर्स की लिस्ट है। ये आपको शादी की तैयारियों के लिए कई विकल्प देता है। जैसे शादी की जगह, केटरिंग, फोटोग्राफर, फूलविक्रेता, डेकोरेटर। ये आपको इसमें आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आप यूजर के रिव्यू के आधार पर बेहतरीन वेंडर्स को चुन सकते हैं। 
 

‘शादी सागा’ आपको वेंडर्स या शॉप की लिस्ट नहीं देता बल्कि इसकी ये सोशल मीडिया की तरह करता है। जहां आप अपनी शादी के विवरण अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आप अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सकते हैं, शादी की सूचना दे सकते हैं और अपने दोस्तों के बधाई संदेश पढ़ भी सकते हैं।  
 

‘वेड मी गुड’ नाम के इस एप्लीकेशन को 10 हजार लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और इसकी एवरेज रेटिंग 4.5 स्टार्स है। ये न सिर्फ वेंडर्स की लिस्ट देता है, साथ ही साथ लोगों को अच्छी शादियों की फोटोज से प्रेरणा भी देती है। 
 

‘वेड अबाउट’ को भी 10 हजार लोगों ने डाउनलोड कर रखा है। इसे यूजर्स से 4.8 स्टार्स मिल चुके हैं। ये आपकी शादी की जरुरतों से जुड़ी व्यक्तिगत सहायता देता है। इसके मैनेजर्स आपको सलाह देते रहते हैं ताकि आप सही चीज चुन सकें।   
 

‘अरबन क्लैप’ अक यूटीलिटी ऐप है जिसे 5 लाख लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।  इस ऐप के वेंडर विकल्पों में कोरियोग्राफी, फोटोग्राफी, केटरिंग और मेकअप हैं।  
टरक्वायज हॉलीडे हनीमून गाइड आपकी हनीमून प्लानिंग के लिए एक बेहतर ऐप है। इससे आप हनीमून डेस्टीनेशन खोज सकते हैं और अपने सपनों की दुनिया में अपने पार्टनर के साथ कुछ विशेष पल बिता सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से आप फ्लाइट का समय जान सकते हैं और विजा के लिए भी मदद पा सकते हैं।

टरक्वायज हॉलीडे हनीमून गाइड आपकी हनीमून प्लानिंग के लिए एक बेहतर ऐप है। इससे आप हनीमून डेस्टीनेशन खोज सकते हैं और अपने सपनों की दुनिया में अपने पार्टनर के साथ कुछ विशेष पल बिता सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से आप फ्लाइट का समय जान सकते हैं और विजा के लिए भी मदद पा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button