उत्तर प्रदेश

शारदा नहर में हजारों की संख्या में अंडे तैरते देख मच गई लूट, कहां से आए कुछ पता नहीं

हरदोई : यूपी के हरदोई जिले में शारदा नहर में हजारों की संख्या में अंडे तैरते देख लोग हैरत में पड़ गए। हरदोई के हरियांवा थाना क्षेत्र के अछुआपुर गांव में मंगलवार सुबह नहर में अंडे देखकर ग्रामीणों में कौतुहल मच गया। लोगों ने नहर के किनारे पहुंचकर अंडों को उठा लिया और इसे मुर्गी का अंडा बताया। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में अंडे कैसे आए, इसका पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो घंटे तक अंडे नहर में लगातार बहते रहे। रदोई के हरियांवा थाना क्षेत्र के अछुआपुर गांव के पास से शारदा नहर निकली है। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्हें नहर में सफेद चीज बहती दिखी। ग्रामीण नहर के किनारे गए तो वहां कई अंडे तैरते नजर आए।

देखते ही देखते मच गई लूट
अंडे इतनी ज्यादा तादाद में बह रहे थे कि लोग ज्यादा से ज्यादा निकालने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान यह जानकारी गांव भी पहुंच गई, फिर क्या था आधा गांव अंडों के लिए नहर के किनारे जुट गया। कुछ युवक नहर में भी उतर गए और खूब अंडे निकाले। लोग झोलों में अंडों को भरकर घर ले गए।

नहर में करीब दो घंटे तक अंडे बहते रहे। मामले में जब थाना इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इतनी बड़ी संख्या में अंडे कैसे आए, इसका पता नहीं चल सका।

Related Articles

Back to top button