अन्तर्राष्ट्रीय

शिकागो के पड़ोसी इलाके में गोलीबारी, महिला समेत 5 लोगों की मौत

शिकागो। शिकागो के पड़ोसी इलाके में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक गर्भवती महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शिकागो पुलिस ने बताया कि गुरुवार को शहर के साऊथ शोर में स्थित एक रेस्टोरेंट में या उसके नजदीक 4 लोगों को गोली मारी गई।

शिकागो के पड़ोसी इलाके में गोलीबारी, महिला समेत 5 लोगों की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में आया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो व्यक्ति रेस्टोरेंट के भीतर गोली लगने से मृत पाए गए। तीसरा व्यक्ति रेस्टेरेंट के बाहर मृत मिला। चौथा व्यक्ति भी गोली लगने की वजह से दूर मृत पाया गया। सभी चारों पीड़ितों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।   

कुक काउंटी के मेडिकल एक्जामिनर ऑफिस ने मारे गए 3 लोगों की शिनाख्त रहीम, डिलोन जैक्सन और ई स्टोक्स के रूप में की है। तीनों भाई हैं। जबकि चौथे की पहचान की जानी है। इससे पहले रेस्टोरेंट से एक मील दूर एक घर में 26 वर्षीय पैट्रिस एल केल्विन का शव मिला था, चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने बताया है कि पैट्रिस चार महीने की गर्भवती थी और उसके सिर में गोली लगी है।

Related Articles

Back to top button