अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

श्रीलंका ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

fishermenकोलंबो : श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर मंगलवार को 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में रखे गए सभी भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा करने के बाद श्रीलंका की ओर से की गई यह पहली गिरफ्तारी है। यह गिरफ्तारी उत्तर जाफना प्रायद्वीप के वेटटीलईकरनी तट और डेल्फ द्वीप के पास हुई। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछली पकड़ने की तीन नौकाओं को भी पकड़ा गया है। मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। वहीं कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका के नौसैनिकों की ओर से किए गए हमले में कुछ मछुआरे घायल हो गए हैं। भारत ने इस द्वीप को 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया था। मछली पकड़ने के करीब 20 जाल क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। इस बीच खबर है कि सेल्वाराज नाम का एक भारतीय मछुआरा सोमवार रात बीच समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान नौका में बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। रामेश्वरम के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक रविचंद्रन ने बताया कि मत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button