उत्तर प्रदेशज्ञान भंडारराज्य

संगठन मंत्री सुनील बंसल ने ली बैठक, पंचायत चुनाव में निष्क्रिय और भितरघात करने वाले पर गिरेगी गाज

कानपुर: पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन की गाज पार्टी के कई पदाधिकारियों पर गिरना तय है। पार्टी से दागियों को पदों से हटा कर दाग साफ किये जायेंगे। 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव में पंचायत चुनाव जैसे परिणाम न आये इसके लिए पार्टी नये चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य करेंगी। बहुत जल्द कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में कई लोग पद मुक्त किए जाएंगे जबकि कई को नई जिम्मेदारी देने के लिए पद सौपे जाएंगे।

दागियों से गंदी होती भाजपा को साफ किया जायेगा। इसके लिये पहले चरण में सभी को चिन्हित कर हटाया जायेगा। पार्टी में अपराधी किस्म के लोग कैसे पद आया जाते है इस पर सुनील बंसल ने रिपोर्ट तलब की है। भाजपा जिला मंत्री की जन्मदिन पार्टी में पुलिस से मारपीट कर हिस्ट्रीशीटर भागने का मामले को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया गया है।

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर किसी भी तरह से समझौता करने के मूड में नही दिख रहा है। इस संदर्भ में संगठन की रविवार हुयी बैठक साफ कर दिया गया है कि पार्टी अपनी छवि के साथ खिलवाड़ नही करेगी।

सरकार की उपलब्धियों जनता तक पहुंचाने के निर्देश

इस दौरान सुनील बंसल ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी के मोर्चो, प्रकोष्ठों और खाली पड़े पदों को जल्द पूरा किया जाएगा। संगठन ने तय किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी एक एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे। हर जिले में पोस्ट कोविड सेन्टर बनाया जायेगा। इसके लिए पार्टी डॉक्टर्स की टीम बनाएगी।

ऑनलाइन सलाह के साथ पोस्ट कोविड सेन्टर बनाकर डॉक्टरों के द्वारा मदद कराई जाएगी। पार्टी आने वाले समय में वैक्सीनेशन के लिए पार्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन कराने में मदद करेगी। प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार तेज किया जायेगा।

कई सत्रों की बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और 17 जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों ने कैंट में हुई बैठक में भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश की महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button