ज्ञान भंडार

संघ की चिंता: 2050 तक असम व बंगाल में अल्पसंख्यक हो जाएंगे भारतीय

rss_1446159060दस्तक टाइम्स/एजेंसी- झारखण्ड:
रांची. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने हजारिका आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2050 तक असम और बंगाल में भारतीय अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इन राज्यों में विदेशियों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से बढ़ रही है। जनसंख्या के ताजा धार्मिक आंकड़े भी कई चिंताओं की ओर संकेत कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में असंतुलन बढ़ रहा है। संघ इस पर गंभीर है।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से शुरू हो रही बैठक में इस पर प्रस्ताव आएगा। भारतीयों से इस असमानता को दूर करने का आह्वान किया जाएगा। डॉ. वैद्य गुरुवार को सरला बिरला स्कूल परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर अखिल भारतीय प्रचार सह प्रमुख जय नंदकुमार और झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल मौजूद थे।
 
भागवत करेंगे बैठक का उद्घाटन
 
संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुक्रवार से शुरू होगी। सुबह आठ बजे सरसंघचालक मोहन भागवत उद््घाटन करेंगे। बैठक में संघ की आनुषांगिक इकाइयों के अखिल भारतीय प्रमुखों के अलावा संघ के राष्ट्रीय अधिकारी, देश के 42 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत प्रचारक, प्रांत कार्यवाह हिस्सा लेंगे। दो नवंबर को समीक्षा बैठक होगी। इससे पहले गुरुवार को योजना की बैठक में जनसंख्या वृद्धि के असंतुलन का प्रस्ताव लाने पर सहमति बनी।

 

Related Articles

Back to top button