उत्तराखंडराज्य

संतों ने सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन किया: सीएम

देहरादून(ईएमएस)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोकंर्ण धाम में संतो द्वारा स्वागत समारोह में प्रतिभाग करते हुए आशीर्वाद लिया। श्री रावत ने कहा कि संतो ने सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है और आगे भी उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास इस प्रकार किया जायेगा कि सभी संतो को सम्मान मिल सके।

ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक फोटो डालने पर तीन गिरफ्तार

संतों ने सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन किया: सीएम

ये भी पढ़ें:-बड़ीखबर : सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस किसे चुनेगी नेता प्रतिपक्ष

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश को कुशल नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता सफाई अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर स्वामी स्वरूप पुरी महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चैहान, पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, विकास तिवारी, अशोक तिवारी, विमल कुमार, नरेश वर्मा, गंगा सभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम गांधीवादी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button