राजनीतिराष्ट्रीय

संबित पात्रा बोले- मामा क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है कांग्रेस

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर डील में दलाली मामले में मुख्य बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के भारत प्रत्यर्पण के बाद कांग्रेस नेता द्वारा उसकी पैरवी करने को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

संबित पात्रा बोले- मामा क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है कांग्रेसभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ‘कांग्रेस का हाथ क्रिश्चियन मिशेल के बचाव के साथ’। ये साफ है कि मामा क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी।

डॉ संबित पात्रा ने आगे कहा कि एके जोसेफ ने कल कहा ‘किसी ने’ उन्हें केस लड़ने को कहा, वो किसी ‘कौन’ है इसका जवाब कांग्रेस दे। पात्रा ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल को रिमांड की जरुरत नहीं है, ऐसा कांग्रेस पार्टी अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में दलीले दे रही थी।

Related Articles

Back to top button