अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के सेना प्रमुख समेत कई बड़े अफसर बर्खास्त

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने देर रात एक शाही फरमान जारी कर देश के सभी उच्च सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें सेना के प्रमुख भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें वायुसेना और थल सेना के उच्च अधिकारी भी शामिल हैं। इन नए नामों में तमादुर बिंत यूसुफ अल रमाह महिला उप मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है। सऊदी अरब में किसी महिला का उपमंत्री बनाना आम बात नहीं है। ये फैसला ऐसे वक्त आया है जब यमन में सऊदी नेतृत्व में गठबंधन सेना की विद्रोहियों के साथ लड़ाई के तीन साल पूरे होने वाले हैं।
सऊदी सुल्तान सलमान ने थलसेना और वायुसेना के प्रमुखों को पद से बर्खास्त कर दिया है। जनरल अब्दुल रहमान बिन सालेह अल बुनयान को चीफ ऑफ स्टाफ पद से बर्खास्त किया गया है। प्रिंस तुर्की बिन तलाल को दक्षिण पश्चिम असीर प्रांत का नया उपगवर्नर नियुक्त किया गया है। वह अरबपति प्रिंस अलवालीद बिन तलाल के भाई हैं। करीब तीन सालों से लड़ रही सऊदी सेना का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ की शक्ल में पड़ा है। साथ ही हूथी विद्रोहियों ने देश की राजधानी रियाद पर मिसाइल दाग़ने की धमकी दी है।

Related Articles

Back to top button