फीचर्डस्पोर्ट्स

सचिन तेंडुलकर बोले अलग-अलग पीढ़ियों की टीमों की तुलना करना गलत है

करीब 4 साल हो गए, जब सचिन तेंडुलकर ने क्रिकेट को अलविदा कहा था। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सचिन अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं, लेकिन मैदान से दूर होकर आज भी वह अपनी ऐक्टिव क्रिकेटर वाली लाइफ मिस करते हैं।सचिन तेंडुलकर बोले अलग-अलग पीढ़ियों की टीमों की तुलना करना गलत है:

दुनिया के इस महान बल्लेबाज ने 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेल के सभी फॉर्मेट में 34,357 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने रेकॉर्ड 100 शतक और 164 हाफ सेंचुरी भी अपने नाम कीं। सचिन तेंडुलकर निर्विवादरूप से क्रिकेट इतिहास के बेस्ट बैट्समैन हैं। भारतीय खेलों में सचिन तेंडुलकर के सराहनीय योगदान के चलते उन्हें साल 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। बुधवार को यह महान खिलाड़ी नोएडा में जारी ऑटो एक्सपो में शामिल हुए। इस मौके पर हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनसे बात की। 
इस दौरान सचिन तेंडुलकर ने वर्तमान भारतीय क्रिकेट के सेटअप से लेकर अपने बेटे अर्जुन तेंडुलकर पर भी खुलकर चर्चा की। अर्जुन तेंडुलकर, जो अपने पिता की तरह ही क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं वह इन दिनों अपने खेल से शानदार परफॉर्मेंस कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पेश हैं इस चर्चा के खास अंश… 

संन्यास लेने के बाद अब आप आरामदायक जीवन जी रहे हैं। क्या अब आप अपने उस कड़े ट्रेनिंग शेड्यूल को मिस करते हैं, जिसके आप आदी रहे हैं। 
बिल्कुल, शारीरिक रूप से इसकी कोई तुलना नहीं है जब आप एक ऐक्टिव क्रिकेटर थे। लेकिन मैं अलग-अलग खेल खेलना पसंद करता हूं, चाहे यह बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबल टेनिस या फुटबॉल हो। मुझे इससे संतुष्टि मिलती है। मुझे इससे बहुत खुशी मिलती है। इसके सहारे हम सब दोस्त एकसाथ मिलकर क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं। 

देश को फिट रखने के लिए आप हमेशा खेलों की बात करते हैं।
ए) यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि खेलों की मदद से आप सूचनाओं को अधिक ग्रहण कर सकते हैं। 

बी) टीम स्पोर्ट्स आपको अपनी टीम के लिए त्याग करने की भावना सिखाता है। 
सी) खेलों की मदद से आप यह समझ सकते हैं कि आने वाले समय में आपको भारत की सेहत से जुड़े किन पहलुओं पर काम करना है। यह एक ऐसा आइडिया जो भारत को स्वस्थ बना सकता है और आप कैलोरी का निश्चित भाग पसीने में बहा सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button