अजब-गजबस्पोर्ट्स

सचिन से लेकर विराट तक पहले ऐसे दिखते थे ये टॉप क्रिकेटर्स

हर कोई अमीर के घर पैदा नहीं होता। कुछ लोगों को अमीरी किस्मत से मिलती है तो कुछ लोग कड़ी मेहनत से सफलता और पैसा हासिल करते हैं। आज हम ऐसे क्रिकेटर्स की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। आज हम यहां आपको भारतीय क्रिकेटरों कि कुछ पुरानी और नई तस्वीरें दिखाएंगे। ये तस्वीरें वाकई प्रेरक हैं कि कैसे इन क्रिकेटर्स ने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। सात ही ये तस्वीरें कड़ी मेहनत के लिए प्रेरणा भी देती है।

बदल गया हर भारतीय क्रिकेटर का लुक

आपने अक्सर ये महसूस किया होगा कि जब हम किसी को काफी टाइम बाद देखते हैं तो वह इंसान हमें कुछ बदला-बदला सा नजर आता है। यहां हम बात उसके स्वभाव की नहीं बल्कि लुक की कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब हम किसी को बहुत समय बाद देखते हैं तो उसके बदले हुए लुक को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। कई बार तो लुक इतना बदल जाता है कि पहली बार में तो हम उसे पहचान ही नही पाते। हमारे क्रिकेटर्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। आज हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप समझ जाएंगे कि पैसे और शोहरत ने कैसे हमारे पसंदीदा क्रिकेटर्स के लुक में भी बदलाव किया।

महेंद्र सिंह धोनी

सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की। धोनी जवानी के दिनों में लंबे बाल रखते थे। पहले और अब की तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इतने सालों में धोनी का लुक कितना बदल गया।

 सचिन तेंदुलकर

बात करें क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तो सचिन ने क्रिकेट में अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरु किया। वो पहले कुछ ऐसे दिखते थे। हालांकि सचिन पहले भी बहुत क्यूट थे और आज भी वो बड़े क्यूट हैं।

 युवराज सिंह


कैंसर से जंग जीतकर देश को दो-दो विश्व कप जिताने वाले स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट जगत में 10 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि युवराज के लुक में कितना बदलाव हुआ है।

वीरेंदर सहवाग

क्रिकेट में गेंजबाजों के छक्के छुडाने वाले और अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग पहले कुछ ऐसे दिखते थे। वाकई सहवाग कि इस तस्वीर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वही हैं।

शिखर धवन

करियर के शुरुआती दिनों में शिखर धवन का लुक कुछ ऐसा था। हालांकि, उनकी तब की और अब की फोटो में दाढ़ी-मूछों के अलावा कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।

विराट कोहली

सबसे ज्यादा परिवर्तन किसी में हुआ है तो वो है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। कोहली की पुरानी तस्वीर में उनका लुक देखकर आप समझ सकते हैं कि फेम मिलने के बाद इंसान कितना बदल जाता है।

रविंद्र जडेजा

इस तस्वीर में स्पिनर रविंद्र जडेजा एक आम नौजवान ही लग रहे हैं। लेकिन आज उनको देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं क्रिकेटर है जो बड़े बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियाँ उड़ा देता है।

राहुल द्रविड़  

टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ की पहले और अब की फोटो में आप साफ अंतर देख सकते हैं। द्रविड़ को खेल का कितना अनुभव है यह सभी को मालूम है।

 गौतम गंभीर

गंभीर स्वभाव वाले गौतम हमेशा से एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिसने मुश्किल समय में टीम के लिए रन बनाए। इसका उदाहरण हम दोनों विश्व कप के फाइनल मैच में देख चुके हैं। पुरानी तस्वीर में उनका बल्ला पकड़ने का अंदाज ही क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण दिखाता है।

 

Related Articles

Back to top button