उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सपा के कद्दावर नेता वीरेंद्र सिंह ने भाजपा का थामा दामन

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता वीरेंद्र सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह गूर्जर के बड़े नेता है। भाजपा कार्यालय में आज उनको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली) से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में 6 बार विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी में पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को है। कैराना में भी इसी दिन मतदान होगा। पिछले साल कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार हुई थी।

आपको बता दें कि इस बार बीजेपी कैराना में कोई चूक नहीं करना चाहती है। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से कैराना तथा बागपत में पार्टी को बड़ी मदद मिलेगी। वीरेंद्र सिंह छह बार विधायक तथा एक बार मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह का गांव जसाला शामली विधानसभा क्षेत्र में आता है। कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी और सपा के प्रति वफादारी के चलते पार्टी सुप्रीमो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर को एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया था।

Related Articles

Back to top button