उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

 सपा के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती : भाजपा

लखनऊ (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सपा सरकार के मंत्री, विधायक एवं कार्यकर्ता ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती साबित हो रहे है। सपा के विधायक एवं सुल्तानपुर से प्रत्याशी अरूण वर्मा पर महिला की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के स्याह चेहरे को फिर से उजागर करता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि कल सुल्तानपुर में बलात्कार पीड़ित महिला की हत्या, लखनऊ के हसनगंज से अगवा कर महिला की हत्या एवं बाराबंकी में घर में घुसकर लूटपाट एवं महिला की हत्या से प्रदेश भयाक्रान्त हो उठा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक तरफ 1090 का थोथा प्रचार कर महिला अपराधों पर अपनी पीठ थपथपा रहे है।

श्री शुक्ला ने कहा कि 1090 के आकड़ों को ही आधार माने तो 15 नवम्बर 2012 से 31 जनवरी 2017 तक छह लाख 80 हजार 611 मामले पंजीकृत किये गये और कार्यवाही मात्र 610 मामलों पर हुयी। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि सुल्तानपुर में कल जिस बलात्कार पीड़ित महिला की हत्या हुई उसकी सुरक्षा किसके इशारे पर हटाई गयी? जबकि बलात्कार का आरोप उनके ही अपने विधायक अरूण वर्मा पर था।

Related Articles

Back to top button