जीवनशैलीस्वास्थ्य

ये 5 आदतें आपको समय से पहले बना सकती हैं बूढ़ा, आज ही सुधार लें अपनी ये गलतियां

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक जवान और फिट नजर आए और बढ़ती उम्र का असर शरीर पर कम दिखाई दे। इसके लिए लोग योग, व्यायाम और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं। इन आदतों की वजह से लोग समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं।

शारीरिक गतिविधि से दूरी

शारीरिक गतिविधियों को नजरअंदाज करने से शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकता है। लंबे समय तक लगातार बैठे रहना और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करना मोटापे की समस्या को बढ़ा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ यह स्थिति और परेशानी पैदा कर सकती है और शरीर पर उम्र का असर ज्यादा नजर आने लग सकता है।

ज्यादा तनाव लेना

लगातार तनाव और किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करना भी शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से व्यक्ति कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का शिकार हो सकता है। अगर लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो तनाव को कम करने और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

पर्याप्त नींद नहीं लेना

कम नींद या लगातार पर्याप्त नींद न लेना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नींद और तनाव का भी आपस में संबंध है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। लगातार नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और व्यक्ति समय से पहले उम्रदराज नजर आ सकता है। युवाओं में भी पर्याप्त नींद न लेने की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

धूम्रपान और शराब का सेवन

तनाव के दौरान कुछ लोग शराब या सिगरेट का सहारा लेने लगते हैं। युवाओं में भी इनका सेवन बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इन चीजों का लगातार और अधिक सेवन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है और व्यक्ति को समय से पहले बढ़ती उम्र की ओर ले जा सकता है।

गलत खानपान की आदत

खानपान की गलत आदतें भी शरीर को समय से पहले उम्रदराज बना सकती हैं। आज प्रोसेस्ड फूड, सोडा और जंक फूड लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे खानपान से पाचन संबंधी समस्याओं और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके मुकाबले संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लंबे समय तक फिट रहने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button