अजब-गजबब्रेकिंगराष्ट्रीय

सफेद घोड़े को काली डाई लगाकर 17.50 लाख में बेचा, रंग उतरने पर हुआ खुलासा

चंडीगढ़ : पंजाब में महंगी नस्ल के घोड़े खरीदने के शौकीन एक शख्स ठगी का शिकार हो गया। करणबीर इंद्र सिंह सेखों नाम के इस शख्स ने एक व्यक्ति से काला घोड़ा खरीदा था, लेकिन वह सफेद निकला। दरअसल, उसने जो घोड़ा खरीदा था, वो सफेद था और जिसे डाई कर काला कर दिया गया था. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सिटी फरीदकोट में दर्ज करवाई है। करणबीर ने बताया कि आरोपी ने उसे एक काले रंग का घोड़ा दिखाया और इसकी कीमत 24 लाख बताई। बाद में ये सौदा 17.50 लाख में तय हो गया और उसने ये घोड़ा खरीद लिया। घोड़ा खरीदने के बाद पीड़ित उसे अपने साथ ले आया। कुछ दिनों बाद घोड़े पर की गई डाई का रंग उतरने लगा और वह कई जगहों से सफेद होने लगा। जब करणबीर ने इसकी जांच की तो उसे पता चल गया वह धोखे का शिकार हुआ है और वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह महंगी नस्ल के घोड़े खरीदता रहता है और इस बार भी वो एक घोड़ा खरीदने बरनाला पहुंचा, वहां आरोपी मेवा सिंह, उसके माता पिता समेत कुल आठ लोग काले रंग का घोड़ा लेकर आए और उसे ये घोड़ा 17.50 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है।

Related Articles

Back to top button