राष्ट्रीय

सबरीमाला मामले में आरोपी राहुल ईश्वर की जमानत खारिज

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा अभी भा गर्माया हुआ है। महिलाओं के प्रवेश न करने को लेकर लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किए। इन प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अयप्पा धर्म सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर की जमानत को कोर्ट ने रद्द कर दिया हैं। दरअसल, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले राहुल ईश्वर की जमानत को निचली अदालत ने रद्द कर दिया है।

सबरीमाला मामले में आरोपी राहुल ईश्वर की जमानत खारिजजमानत रद्द के पीछे का कारण पुलिस के सामने पेश न होना हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते राहुल को पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इससे पहले केरल हाई कोर्ट ने राहुल ईश्वर को जमानत दी थी। सबरीमाला मुद्दे पर उग्र प्रदर्शन का राहुल ईश्वर ने नेतृत्व किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

अयप्पा धर्म समिति के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने सबरीमाला मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी। सबरीमाला मंदिर विवाद को लेकर उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी 10-50 साल की महिला पुलिस की सहायता से मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की तो लगभग 20 आदमी अपने हाथ काटकर खून फैलाने के लिए तैयार खड़े हैं। अगर ऐसा होता हैं तो मंदिर को तीन दिनों के लिए बंद करना होगा। ये अपमान हैं, इसे खोलने की जरूरत नहीं हैं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता हैं।

आपको बता दें कि सबरीमाला पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने सभी उम्र की महिलाओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए थे। इस फैसले का बीजेपी, कांग्रेस सहित अयप्पा के भक्त विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे। ऐसे में 10-50 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button