अन्तर्राष्ट्रीय

समुद्र की सफाई का अभियान चलाएंगे ये 10 देश

बाली (ईएमएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण को बचाने अब समुद्र को साफ करने का बीड़ा उठाया है। बाली में इकोनॉमिस्ट वर्ल्ड ओशियन सम्मेंलन के दौरान हैशगटैग क्लीनसी अभियान शुरू किया गया। अभियान में 10 शामिल हैं जो समुद्र को गंदा करने वाले स्रोतों को समाप्त करेंगे।

इन देशों में बेल्जियम, कोस्टा रिका, फ्रांस, ग्रेनाडा, इंडोनेशिया, नॉवे, पनामा, सेंट लुसिया, सियेरा लियोन तथा उरुग्वे शामिल हैं। अभियान की शुरुआत करने वाले एरिक सोल्हेम ने कहा कि प्लास्टिक पल्यूशन इंडोनेशिया के समुद्र तटों पर साफ नजर आता है, उत्तरी ध्रुव में समुद्र की सतह पर बैठ रहा है और अंतत कई तरह से होता हुआ हमारे खाने पीने की चीजों में पहुंच रहा है। अभियान में सरकारों से प्लास्टिक को कम की पॉलिसी लागू करने की अपील की गई है।

प्लास्टिक पैकेजिंग को कम और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स को रिडिजाइन करने वाली इंडस्ट्रीज की पहचान करें। लोगों से प्लास्टिक का कम से कम यूज करने और फेंकने की आदत में बदलाव अपील। बीते कुछ सालों में समुद्री प्रदूषण बहुत ही तेजी से बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार आने वाले समय में समुद्र में बॉटल, बैग्स और दूसरी प्लास्टिक चीजों के चलते 2050 तक समुद्र में इतना प्लास्टिक बढ़ जाएगा कि समुद्री जीवन का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button