दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

सरकार पर आप को मिला जनता का सकारात्मक रुख

vwनई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक सभाओं के जरिए सरकार बनाने के बारे में जनता की राय जानने की कोशिश को अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आप के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों पर कई सभाएं की हैं जिसमें अधिकांश लोगों ने संकेत दिया है कि वे दिल्ली में आप की सरकार देखना चाहते हैं। आप के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा  ‘‘अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं में हमें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आप निशचित ही सरकार बनाएगी।’’ पार्टी ने कहा है कि रविवार को भी लोगों की राय जानने के लिए सभाएं की जाएंगी। आप द्वारा कांग्रेस के  खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने के बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के आरोप के बारे में पूछे जाने पर सिसौदिया ने कहा कि किसी भ्रष्ट को भ्रष्ट कहे जाने पर पार्टी को नाराज नहीं होना चाहिए।  सिसौदिया ने कहा  ‘‘हमारी नीति है कि भ्रष्ट को भ्रष्ट और गलत को गलत कहना।’’ उन्होंने कहा कि बिना शर्त समर्थन देने पर भी वे कांग्रेस की प्रशंसा नहीं कर सकते  क्योंकि ऐसा करना उनकी नीति के खिलाफ है।  सिसौदिया ने कहा कि वे बाकी बची जन सभाओं में भी लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वह सोमवार तक अंतिम फैसला लेंगे।

Related Articles

Back to top button