मनोरंजन

सलमान खान की बहन अर्पिता से था अर्जुन कपूर का रिश्ता, लेकिन…

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: आलू का छिलका खाने के 5 अचूक फायदे कर देंगे हैरान…

सलमान खान की बहन अर्पिता से था अर्जुन कपूर का रिश्ता, लेकिन...बर्थडे बॉय अर्जुन की फिल्मों और उनके करियर के बारे में तो आप जानते ही होंगे. लेकिन आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ कम सुनी बातें बताने वाले हैं.

अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे. उनकी याद में अर्जुन ने अपने सीधे हाथ की कलाई पर ‘मां’ टैटू बनवा रखा है.

अर्जुन को अपनी को-एक्ट्रेसेज को कंपेयर करना अच्छा नहीं लगता. अर्जुन को लगता है कि उन्हें दो एक्ट्रेसेज को कंपेयर करने का कोई हक नहीं. फिलहाल सिंगल अर्जुन कपूर एक समय सलमान की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं. दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया था.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो ज़रूर पढ़ें ये खबर

बॉलीवुड में अर्जुन कपूर के मेंटर सलमान खान हैं. उन्होंने ही अर्जुन को सलाह दी थी कि इंडस्ट्री में आने के लिए वजन घटाओ. इसके बाद करीब 140 किलो वजन के रहे अर्जुन ने खुद पर काम करना शुरू किया था. 

Related Articles

Back to top button