टॉप न्यूज़

सांसद भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत

bhagwant-mann_1469182668पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फतेहगढ़ साहिब प्रेम क्लब ने सांसद भगवंत मान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।
 
आरोप है कि भगवंत मान ने रैली के दौरान उनसे बदसलूकी की। सांसद भगवंत मान ने बीते दिन रैली में बोल दिया था कि उन्हें मीडिया की कोई जरूरत नहीं है। 

सांसद भगवंत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना में आप उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा की रैली में पहुंचे थे। तीन घंटे लेट पहुंचने पर उन्हें अपने वर्करों की नाराजगी झेलनी पड़ी।  इस दौरान मीडिया ने भगवंत मान को समारोह में शराब पीकर जाने और दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के बारे में सवाल किया तो भगवंत मान ने कह दिया कि मुझे मीडिया की कोई जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी वाले अखबार नहीं पढ़ते। 

आप वर्करों ने मीडिया के कैमरे छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद पर मीडिया समारोह का बायकाट करके बाहर चले गए। सलाणा ने माहौल शांत करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे।

Related Articles

Back to top button