फीचर्ड

साक्षी, दीपा, सिंधू और जीतू को खेल रत्न का देने का ऐलान

sinsakshनई दिल्ली इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार एक, दो नहीं बल्कि चार खिलाड़‍ियों को दिया जाएगा। रियो ओलंपिक में रजत जीतने वाली पीवी सिंधू और कांस्य पर कब्जा करने वाली साक्षी मलिक के अलावा जिमनास्ट दीपा कर्माकर और पिस्टल निशानेबाज जीतू राय को भी दिया जाएगा।

देश के इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब चार खिलाड़ियों को एक साथ खेल रत्न का पुरस्कार मिलेगा। सरकार ने एक विशेष नियम बनाया हुआ है जिसके तहत ओलंपिक साल में एक से अधिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। पहले जीतू और दीपा के नाम की सिफारिश हो चुकी थी जबकि साक्षी और सिंधू का नाम रियो में पदक जीतने के बाद आगे किया गया।

समिति की सिफारिश के बाद ही साक्षी और सिंधू ने पदक जीते। इस पुरस्कार के इतिहास में अभी तक एक साथ चार खिलाड़ियों को खेल रत्न का सममान नहीं दिया गया है। साल 2009 में तीन खिलाड़ियों को एक साथ खेल रत्न सम्मान दिया गया था। इनमें बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज विजेन्दर सिंह शामिल थे जबकि महिला वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम को तत्कालीन खेल मंत्री एमएस गिल के हस्तक्षेप के बाद खेल रत्न पुरस्कारों के लिए शामिल किया गया था। खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button