ज्ञान भंडार

साढ़े आठ अरब प्रकाशवर्ष दूर मिला नया आकाशगंगा समूह

द93758-galaxyस्तक टाइम्स/एजेंसी:
वॉशिंगटन : नासा के दूरदर्शी यंत्रों का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिकों ने एक विशालकाय आकाशगंगा समूह की खोज की है जो साढ़े आठ अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और इतनी बड़ी दूरी पर मिला अब तक का सबसे विशालकाय ढांचा है। 

आकाशगंगा समूह हजारों आकाशगंगाओं का गुरूत्वाकर्षण से बंधा समूह है, जिसमें अरबों तारे होते हैं। नये सदस्य जुड़ने के साथ ये क्लस्टर बड़े होते चले जाते हैं। ये समूह किस तरह समय के साथ साथ विकसित होते हैं और अरबों साल पहले ये कैसे दिखते थे, यह जानने के लिए अंतरिक्ष विज्ञानी ब्रह्मांड के अतीत का अध्ययन करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button