उत्तर प्रदेशराज्य

सात साल की बच्ची से रेप, FIR की तो बच्ची को छीनकर की हत्या

downloadइलाहाबाद के तिलई बाजार के मऊआइमा इलाके में बलात्कार के तेईस रोज बाद सात साल की मासूम का घर से अपहरण करने के बाद कत्ल कर दिया गया। कातिल उसे मां के बगल चारपायी पर से उठा ले गए थे। उसकी मां पर भी हमला किया लेकिन वह बच गई।
 
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर चरी के खेत में बालिका की लाश मिली। उसे धारदार हथियार से मारा गया था। आरोप है कि बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार लड़के के परिजनों ने ही उसे सजा से बचाने के लिए यह बेरहमी की है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने कत्ल का गुनाह नहीं कुबूला। लड़की का अभी मऊआइमा थाने की पुलिस मेडिकल चेकअप भी पूरा नहीं करा सकी थी। मऊआइमा के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली इस बालिका का पिता सूरत में नौकरी करता है। वह यहां अपनी मां, दो बड़ी बहनों और भाई के साथ रहती थी।

Related Articles

Back to top button