ज्ञान भंडार

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 12 से 18 अगस्त: जानिए, पैसो को लेकर कैसा रहेगा आपका यह हप्ता

मेष-
मेष राशि वालों के लिए इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले में सुधार होगा।

वृषभ-
आर्थिक नजरिए से यह सप्ताह वृष राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। पैसे के नुकसान की संभावना है। सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार होगा।

मिथुन-
नुकसान बढ़ सकते हैं। इस हफ्ते किसी को पैसा उधार देने से बचें। कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क-
इस हफ्ते में कुछ नया काम मिलने से आप पैसे बना सकते हैं। यात्राओं से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

सिंह-
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह हफ्ता बढ़िया रहेगा। पैसे की आवक बनी रहेगी जिससे आप बाजार में ढ़ेर सारी खरीददारी करेंगे।

कन्या-
कन्या राशि के लिए यह हफ्ता मिला जुला रहेगा। खर्चे होने की संभावना है। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी।

तुला-
नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर अचानक काम का दबाव बढ़ने से थोड़े बहुत तनाव से भी आप गुजर सकते हैं। आर्थिक नुकसान बढ़ सकते हैं। संभलकर रखें।

वृश्चिक-
इस हफ्ते पैसे के मामले में आपके लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। कहीं से मुनाफा मिलेगा।

धनु-
बिजनेस यात्रा आपके लिए शुभ नहीं रहेगी संभल कर रहें। यात्राओं को कुछ समय के लिए टालना अच्छा रहेगा।

मकर-
मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुकून देने वाला रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। साझेदारी में मुनाफा मिलने के योग है।

कुंभ-
इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खर्चे वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ रहेगा।

मीन-
आपके लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। नए काम पर फोकस रहेगा। लेकिन यह हफ्ता यात्राओं के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button