ज्ञान भंडार

साप्ताहिक राशिफल-21 से 28 मई

ज्योतिष डेस्क : कैसा रहेगा आपका सप्ताह (21-27 मई ) जानें-
मेष : पढ़ाई की जगह पर रोमांस जातक को डुबो सकता है। आप में से कुछ लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है। शॉपिंग करके आप ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। शहर से बाहर होने वाले किसी समारोह के लिए आमंत्रण मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। पेशेवर स्तर पर अपने विचार को बॉस के सामने रखने का उचित मौका है, आगे बढ़ सकते हैं। शुभ अंक 1, रंग : सफेद।
वृषभ : पेशेवर तौर पर जातक आगे निकल चुके हैं, कोई संभावना नहीं है कि आप पीछे मुड़कर देखें। आप पेशेवर और निजी दोनों ही स्तर पर संतुलित रहने में कामयाब रहेंगे। क्रियाशील रहने का फायदा आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। शुभ अंक 7, रंग : सिल्वर ग्रे।
मिथुन : पेशेवर स्तर पर काम का बोझ बढ़ने से थोड़ा तनाव महसूस किए जाने की संभावना है। नई जगह पर तबादला जातक के लिए सुखद रहेगा। आप में से कुछ लोग पढ़ाई को लेकर ज्यादा फोकस होने वाले हैं। कोई करीबी उधार लेकर लौटाने में विलंब कर सकता है। प्रेमी के साथ किसी रोमांचक प्लान का हिस्सा हो सकते हैं। जिस काम में लगे हुए हैं उसमें अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करें। शुभ अंक 18, रंग : मेजेंटा।
कर्क : दाम्पत्य जीवन में टकराव के संकेत हैं। कोई वैकल्पिक कदम उठाने से पहले गहनता से विचार करना जरूरी होगा। यात्रा करने से परहेज करें, स्थिति आपके प्रतिकूल रहने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई भी पेपर साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ लेना जरूरी होगा। शिक्षा के स्तर पर उपलब्धि हासिल के जाने की उम्मीद है। शुभ अंक 3, शुभ रंग : गहरा लाल।
सिंह : कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार के स्तर पर भाग्य की वर्षा संभव है। पारिवारिक मामले में किसी समस्या को सुलझाने के लिए आपको धैर्य का परिचय देना पड़ सकता है। प्रेमी के गैरजिम्मेदार व्यवहार से जातक को निराशा होती है, इसे लेकर बातचीत कर सकते हैं। नया वाहन खरीदे जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक 4, शुभ रंग : परपल।
कन्या : जातक यदि पूरे मन से कोई काम नहीं कर रहे हैं, तो इसका असर सामाजिक स्तर पर लोगों को नजर आ सकता है। पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। एक ही विषय पर कई लोगों के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अच्छे से विश्लेषण कर सकते हैं। काम की मजबूरी के कारण किसी समारोह में देर होने की संभावना है।
शुभ अंक 22, शुभ रंग : नीला।
तुला : जातक का भाग्य आपके साथ रहने वाला है। पढ़ाई के स्तर पर किसी से प्रतियोगिता लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा तथा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। रोमांटिक रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास आपको भावुक कर सकता है। अच्छी आमदनी के कारण घरेलू स्तर पर कोई नई शुरुआत किए जाने की उम्मीद है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक 9, शुभ रंग : कॉफी।
वृश्चिक : पेशेवर स्तर पर अपने प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के लिए जातक को अपनी ऊर्जा केंद्रित करनी होगी। नौकरी की तलाश पूरी होने की उम्मीद है, इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। निवेश को लेकर दुबारा सोचने की आवश्यकता है। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना रोमांचक साबित होगी। काम के दबाव में आप अपनी सेहत को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक 15, शुभ रंग : हरा।
धनु : रिश्तों का सम्मान कर सहयोग से आगे बढ़ने का दिन है। परिवार में एकजुटता बढ़ाने का प्रयास रहेगा। पेशेवर स्तर पर किसी घटना में अचानक आया परिवर्तन जातक के लिए सही साबित होगा तथा आपके प्रदर्शन में निखार आने की संभावना है। स्वास्थ्य के स्तर पर पहले से बेहतर अनुभव कर सकते हैं। नियमित व्यायाम से सेहत में जबरदस्त सुधार नजर आने वाला है। आपका परिवार आपके वादे और दायित्व पर सवाल खड़ा कर सकता है।
शुभ अंक 17, शुभ रंग : हरा।
मकर : नई जगह जाना, नए लोगों से मिलना जातक के लिए तय है। किसी की तरफ आपका आकर्षण बढ़ रहा है। प्रेम-प्रसंग की शुरुआत संभव है। व्यापारिक साझेदारों पर नजर बनाए रखना समय की जरूरत हो सकती है। लोन अदायगी में कोई समस्या नहीं रहेगी। खुले विचार के कारण आप असीमित खुशियां हासिल कर सकते हैं। शुभ अंक 2, शुभ रंग: पीच।
कुंभ : परिवार का कोई नौजवान विद्रोही रास्ता अपना ले, इससे पहले उसे छूट दे सकते हैं। प्रेमी के दिल को जीतने के लिए सही दिशा में प्रयास किए जाने की जरूरत है। लोग क्या सोचेंगे, इस पर विचार किए बिना आप अपने दिल की सुन सकते हैं। अपने मन की करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी लगन और क्षमता सबको प्रभावित कर सकती है। घरेलू स्तर पर कोई बड़ा काम शुरू होने वाला है जिससे आपको अत्यधिक खुशी मिलने की अपेक्षा है। शुभ अंक : 8, शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन।
मीन : विदेश पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की अपेक्षा रखने वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है तथा आपका सपना पूरा हो सकता है। किसी इवेंट के लिए स्पांसर की तलाश पूरी होती नजर आ रही है। जातक का रोमांटिक स्वभाव रिश्ते को और मजबूत बनाने में कारगर साबित होगा। किसी शादी या अन्य समारोह में जोड़ीदार की तलाश पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक 11, शुभ रंग : गुलाबी।

Related Articles

Back to top button