जीवनशैली

सारे हैंडसम मर्दों की अलमारी में जरुर होती हैं ये चीजें, जानें उनके ये 4 सीक्रेट्स

लुक्स और पर्सैनलिटी को लेकर सिर्फ महिलाएं ही फिक्रमंद नहीं रहतीं। पुरुष भी अपनी ग्रूमिंग के लिए मेहनत करते हैं। स्किन केयर से लेकर हेयर स्टाइलिंग तक और फिटिंग कपड़ों से लेकर ट्रेंडी एक्सेसरीज तक पर ध्यान देते हैं। वैसे तो ये सारी चीजें हर पुरुष के पास होती हैं। मगर कुछ लड़के चोरी-छिपे अपनी अलमारी ऐसी चीजें रखते हैं जिनका इस्तेमाल करके वे सामने वाले को इंप्रेस करते हैं और उनके मन में गहरी छाप छोड़ते हैं।

सारे हैंडसम मर्दों की अलमारी में जरुर होती हैं ये चीजें, जानें उनके ये 4 सीक्रेट्सपरफ्यूम
लड़कियां सबसे ज्यादा उन लड़कों के प्रति अाकर्षित होती हैं जिनके शरीर से खुशबू आती है। इसी बात का ख्याल रखते हुए लड़के अपने वार्डरोब में बॉडी मिस्ट या यूडी कोलोन जरूर रखते हैं। नहाने के फौरन बाद वह इन्हें शरीर पर लगाते हैं और दिनभर उनके शरीर से भीनी-भीनी खुशबू आती है।

आईब्रो प्लकर
आईब्रो का शेप सही हो तो चेहरा भी आकर्षक दिखता है। जो लड़के अपने लुक को लेकर संजीदा होते हैं उनकी अलमारी में आईब्रो प्लकर भी होता है ताकि जब भी आईब्रो का शेप बिगड़े,वो उसे सेट कर सकें। हालांकि, ज्यादातर लड़के सैलोन जाकर थ्रेडिंग करवा लेते हैं लेकिन जब भी वह लंबी ट्रिप पर जाते हैं अपने साथ प्लकर ले जाना नहीं भूलते।

फेसवॉश
लड़कों की अलमारी में फेयरनेस क्रीम भले ना हो लेकिन हर्बल फेस वॉश जरूर होता है। लड़कियां एक बार भले ही बेबी सोप से काम चला लें, जो लड़के अपने लुक्स को लेकर गंभीर होते हैं वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करते। वैसे यह उनके लिए जरूरी भी है। बेबी सोप सौम्य होते हैं। लड़कियों की त्वचा नाजुक होती है इसलिए उनका काम चल जाता है। मगर लड़कों की सख्त त्वचा पर बेबी सोप बेअसर होता है।

 

Related Articles

Back to top button