अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

सालाना शिकार अभियान में जापान ने मार डाले 122 गर्भवती मिंक व्हेल

टोक्यो : विवादित सालाना व्हेल शिकार अभियान के दौरान जापान ने मिंक प्रजाति की 122 गर्भवती व्हेल मछलियों को मार डाला। अंटार्कटिक महासागर में चार महीने तक चलने वाला जापान का यह अभियान बीते मार्च में समाप्त हुआ था। पिछले महीने जापान सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग समिति को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अभियान के दौरान कुल 333 मिंक व्हेल का शिकार किया गया। जापान अपने इस अभियान के बचाव में कहता है कि वह केवल वैज्ञानिक शोध के लिए शिकार करता है, लेकिन व्हेल के संरक्षण से जुड़े लोग इसे भयानक और अनावश्यक करार देते हैं। जापान अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग का सदस्य है। आयोग ने 1986 से व्हेल के शिकार पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जापान व्हेल का शिकार जारी रखे हुए है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद नागरिकों की प्रोटीन जरूरतें पूरी करने के लिए व्हेल के शिकार में तेजी आई। जापान में रात के खाने में व्हेल का मीट ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन हाल के वर्षों में व्हेल मीट खाने वालों की संख्या में काफी गिरावट आई है।

Related Articles

Back to top button