ज्ञान भंडार

सावन में शिवलिंग पर दीपक जलाने के होते हैं कई चमत्कारिक फायदे, जानिए

भोलेनाथ की पूजा मन से की जाए तो वह शीध्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। देवों के देव महादेव की पसंद भी बाकी देवताओं से अलग है। उन्हें वनस्पतियों से सबसे प्यार है। जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र, समी का पत्ता, गंगाजल, गन्ने का रस आदि। इसके साथ ही शिवजी के समाने दीपक जलाने से भी प्रसन्न होते हैं।

शास्त्रों में शिवजी के सामने दीपक जलाने का अलग महत्व बताया गया है। कहते हैं अगर कोई व्यक्ति शिवलिंग पर घी का दीपक जलाता है तो वह श्रेष्ठ गति को प्राप्त करता है।

अगर कोई लकड़ी से बने दीपक में घी डालकर जलाता हैं तो उसके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। उसके पर सैकड़ों वर्षों तक शिव जी की कृपा बनी रहती है।

अगर कोई महिला या पुरुष कार्तिक के महीने में शिव जी को दीपक जलाता है तो वह स्वर्गलोक में स्थान प्राप्त करता है।

शिव जी का स्वभाव बहुत ही दयालु है वह अपने भक्तों की हर एक पुकार को सुनते हैं। शीध्र ही उनके सारे कष्ट को दूर कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button