अन्तर्राष्ट्रीय

सिंगर ग्रिमी की गोली मारकर हत्या

अमेरिका।

l_Christina-Grimmie-1465656333ओरलांडो में एक 22 साल की अमेरिकी सिंगर क्रिस्टीना ग्रिमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब वह कन्सर्ट वेन्यू पर फैंस को ऑटोग्राफ दे रही थी। फ्लोरिडा पुलिस ने अमेरिकी सिंगर की मौत के खबर की पुष्टि की है। 

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। क्रिस्टीना ने अपने बैंड बिफोर यू एक्जिट के साथ ओरलांडो के द प्लाजा लाइव पर परफॉर्मेंस दी। 

कन्सर्ट खत्म होने के बाद फैंस ने उन्हें घेर लिया और ऑटोग्राफ मांगने लगे। क्रिस्टीना फैंस को ऑटोग्राफ देने लगी तभी हमलावर ने गोली चला दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 

Related Articles

Back to top button