राज्यराष्ट्रीय

सिपाही के बेटे ने साथियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Rape-logoबदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक सिपाही का बेटा बताया जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के बिसौली निवासी 32 वर्षीय एक महिला शुक्रवार को अपने दो बच्चों के साथ दवा लेने के लिए गई थी। इसी बीच महिला का एक परिचित हिमांशु और खलीफ उसको बुलाकर अपने साथ निर्माणाधीन मकान में ले गए। आरोप है कि उन लोगों ने महिला के दोनों बच्चों को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी हिमांशु के पिता संभल जनपद में सिपाही हैं। आरोपियों ने शनिवार को पीड़ित महिला और उसके बच्चों को धमकी देते हुए छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button