National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

सिर्फ सपा करती है विकास की बात – अखिलेश

akhileshकन्नौज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को साफतौर पर कहा कि अन्य पार्टियों की तुलना में सिर्फ समाजवादी पार्टी (सपा) ही उप्र के विकास की बात करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। सपा ही सही मायनों में सभी तबके के लोगों की हितैषी है। बदायूं दुष्कर्म मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई बदायूं गैंगरेप की जांच कर रही है। इसकी सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आएगी। अखिलेश नक्सली हमले में शहीद हुए हरिवंश के परिजनों से मिलने यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता और पत्नी से बात की। उनका हालचाल पूछा। उन्होंने उन्हें 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि हरिवंश देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी सरकार इस परिवार से सहानुभूति रखती है। शहीद के परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। उनकी शहादत को नहीं भुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button