अजब-गजबमध्य प्रदेश

सिर्फ सात आमों की सुरक्षा में लगे हैं 4 गार्ड और 6 कुत्ते

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक दम्पति जोड़े ने आम की खेती की है। आम की रखवाली करने के लिए कपल ने 4 गार्ड और 6 कुत्तों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी है। आम के पेड़ों की संख्या महज दो है और फलों की संख्या 7 यानी कि सिर्फ 7 आम की रखवाली के लिए इन लोगों ने गार्ड और खूंखार कुत्ते तैनात किए हैं। आम की खासियत यह है कि इसकी खेती जापान में होती है और इसका नाम मियाजाकी है। दम्पति जोड़े ने बताया कि उन्हें ट्रेन में एक आदमी ने इस आम का पौधा दिया था। आम सामान्य आमों की तुलना में अलग है। इसके रूप रंग बिल्कुल अलग हैं, जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता भारत व दक्षिण पूर्व एशिया में बहुत अधिक है। फल का रंग हल्का बैगनी है।

हालांकि आम के इस फसल को एक एग ऑफ सन के रूप में जाना जाता है। मियाजाकी आम की खासियत यह है कि यह भारत में नहीं पाया जाता है। दुनिया में यह आम सबसे महंगा होता है। कपल का दावा है कि वर्तमान में आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। तभी इस दम्पति ने 7 आमों की सुरक्षा के लिए चार सिक्योरिटी गार्ड और 6 खूंखार कुत्ते लगा रखे हैं। तीन साल पहले जबलपुर में मियाजाकी आम के दो पौधे दम्पति ने लगाए थे। पिछले साल चोरों ने बाग से दो आम चुरा लिए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल इस की सुरक्षा में कड़ी रखी गई है। आम की डाली को भी काटने की कोशिश की गई थी।

कपल के मुताबिक वह पेड़ बचाने में कामयाब हुए हैं और इस साल उसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। कपल ने इस आम का नाम दामिनी रखा है। यह आम जापान के क्यूशू प्रांत की मियाजाकी शहर में उगाया जाता है और इसी के आधार पर इसका नामकरण किया गया है। यह आकार में भी काफी बड़ा होता है। एक आम का वजन करीब 300 से 400 ग्राम के बीच होता है।

Related Articles

Back to top button