ज्ञान भंडार

सिलेंडर फटने से विस्फोट, फैक्ट्री की छत उड़ी, भीषण आग में 23 लोग झुलसे

cy3_1444711392दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  राजस्थान, जयपुर। राजधानी के महेश नगर इलाके में सिलेंडर फटने की घटना ने दिल दहला दिया। सुबह करीब 8 बजे जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फटा और आग लग गई। एक फैक्ट्री की छत पूरी तरह उड़ गई और उसके हिस्से कुछ उसी में और कुछ दूर जा गिरे। 23 से ज्यादा लोग या तो झुलस गए या घायल हो गए। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसे बुझाने के लिए एक के बाद एक 20 दमकलों का सहारा लेना पड़ा।
यहां करतारपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्ट्री के हिस्से में यह धमाका हुआ। इसमें कई लोग थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर बड़े धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर जोर से उछला और इस कमरे की पूरी छत ही उड़कर गायब हो गई। उसके पत्थर-चूने दूर-दूर तक फैल गए। सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग के शोलों के बीच यहां रह रहे या काम कर रहे श्रमिक व अन्य लोग यहां फंस गए। उन्हें एक-एक कर बाहर निकाला गया। तब तक वे खासे झुलस चुके थे।
दम घुटने से हुए बेहोश
 
फैक्ट्री के इस हिस्से में बड़ी संख्या श्रमिक थे और उनका दम घुटने लगा था। इनमें 12 पुरुष, 7 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। इन सभी को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने माेर्चा संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
 
विस्फोट हुआ तो मच गई भगदड़

जैसे ही सिलेंडर फटने के साथ विस्फोट हुआ, पूरे इंडस्ट्रीयल एरिया में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। थोड़े छोटे और संकरी गलियों वाले इस क्षेत्र में लोग सड़कों पर निकल कर भागने लगे। समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। ज्यादातर लोग इसे कोई बम विस्फोट समझ रहे थे। अफरातफरी के माहौल के बीच आग की लपटें दिखाई दीं तो पता चला कि किसी घर में आग लगी है। इसके साथ ही दमकलों को बुलाया गया और काफी देर तक दमकलों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

झुलसे व घायल 23 लोगों को कराया अस्पताल में भर्ती

आग इतनी भीषण थी कि उसमें 23 लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button