अन्तर्राष्ट्रीय

सीएन राव को जापान का सर्वोच्च सम्मान

cnr-raoटोक्यो : मशहूर वैज्ञानिक सीएन राव को जापान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा। ये पुरस्कार मशहूर शिक्षाविदों, राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों को दिया जाता रहा है। इस पुरस्कार को ऑडर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर कहा जाता है। उन्हें ये पुरस्कार भारत और जापान के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक अदान-प्रदान और आपसी समझ बढ़ाने के लिए दिया गया है। इसके साथ ही सीएन राव को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी इनको मिल चुका है। प्रोफेसर सीएन आर राव एक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर के तौर पर काफी मशहूर हैं। राव ने भारत और विश्व में विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। इन्होंने लगभग 1,500 से भी ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे हैं। इसके साथ ही विज्ञान के क्षेत्र से जुडम्ी 45 किताबें भी लिखी हैं। 16 नवंबर 2013 को घोषणा की गई कि भारत सरकार राव को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। भारत रत्न पाने वाले राव तीसरे वैज्ञानिक बनें। राव कर्नाटक के एक परिवार के रहने वाले हैं। इनकी शुरू से ही अंग्रेजी और गणित में अच्छी पकड़ थी। इन्होंने बेंगलुरु के सेंट्रल कॉलेज से बीएससी किया। इसके बाद मैसूर विश्वविद्यालय से भी शिक्षा हासिल की। पहले राव आईआईएससी से पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन एक प्रोफेसर की सलह के बाद इन्होंने बनारस हिंदु विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। वहां दो साल रह कर इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की।

Related Articles

Back to top button