ज्ञान भंडार

सीएम नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा : अभय सिंह चौटाला

पलवल: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सीएम को नैतिकता के आधारा पर इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकी आज प्रदेश में जिस तरह आम आदमी भय के साये में जी रहा है उससे यह साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वे गांव अंधौप में इनेलो विधायक केहर सिंह रावत द्वारा सिचाई के लिए छह दिन से की जा रही भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है इसलिए भूखे बैठकर नहीं बल्कि ताकत के साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की आवश्यकता है। उन्होने पलवल जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीस अगस्त तक किसानों को सिचाई का पानी नहीं मिला तो उनकी पार्टी के सभी विधायक जिला मु यालय पर आंदोलन कर अधिकारियों को द तरों में घुसने नहीं देंगे।

इस मौके पर उन्होने छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे इनेलो विधायक केहर सिंह रावत को दूध पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल नाकामियों से भरे हुए हैं और सीएम के नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए था। जाट आंदोलन में भाजपा सरकार ने 31 युवाओं को मौत के घाट उतरवा दिया और अब पूरा प्रदेश जल रहा है जिससे पंचकूला जैसे शहर में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार को कोश रहा है और चारों तरफ कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। जबकी प्रदेश सरकार झूठे वायदे कर लोगों को बहकाने में लगी है।

Related Articles

Back to top button