अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में प्रमुख तेल कुएं पर आईएस का कब्जा

telदमिश्क। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने मध्य सीरिया में एक प्रमुख तेल कुएं पर कब्जा कर लिया है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ‘ूमन राइट्स ने कहा कि होम्स प्रांत में स्थित अल-जाजल तेल कुआं आईएस के कब्जे में जाने से पहले सरकारी सैनिकों और आईएस लड़ाकों के बीच घमासान लड़ाई हुई। पर्यवेक्षक संस्था ने कहा है कि अल-जाजल सरकार के नियंत्रण में अंतिम तेल कुआं था। सरकार दीर अल-जौर में तेल और गैस कुएं पहले ही गंवा चुकी है। उत्तरी सीरिया में कुर्द आतंकवादियों ने देश के सबसे बड़े रामैलान तेल कुएं पर नियंत्रण कर लिया है। संस्था ने कहा है कि तेल कुएं के पास अभी भी संघर्ष जारी है। सीरिया की अर्थव्यवस्था में तेल कुएं एक स्तम्भ रहे हैं, जिनसे लगभग 38०,००० बैरल तेल का दैनिक उत्पादन होता रहा है। प्रतिदिन 13०,००० बैरल तेल का निर्यात किसी समय कुल निर्यात का 45 फीसदी हिस्सा होता था। लेकिन तीन वर्षों से अधिक समय पहले देश में शुरू हुए संकट के बाद यह सब बीते दिनों की कहानी हो गई है।

Related Articles

Back to top button