राज्य

सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में जम्मू—कश्मीर में मारा गया आतंकी

श्रीनगर : जम्मू—कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों के बच निकलने की सूचना है। दावा किया जा रहा है कि यह वही आतंकी हैं जिन्होंने गत सोमवार को एक ट्रक चालक की हत्या की थी। हालांकि दक्षिण कश्मीर के कनलीवन बीजबेहाड़ा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ कनलीवन में उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुई है, जहां बीती शाम आतंकियों ने एक ट्रक चालक की हत्या की थी। फिलहाल, मारे गए आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

दूसरी और यूरोपियन संघ के दौरे से पहले सोमवार को आतंकवादियों ने कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड हमला कर 15 लोगों को घायल कर दिया। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकवादियों ने सोपोर के भीड़ भरे बस स्टैंड को निशाना बनाकर लोगों पर ग्रेनेड हमला कर दहशत का माहौल बना दिया। हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button