अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

सुसज्जित सेना के लिये बजट में बढ़ोत्तरी कर रहे कई देश, शीर्ष पांच में भारत भी शामिल

स्टॉकहोम : स्वीडन की स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन भी रक्षा और सेना के लिए खर्च करने वाले विश्व के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गए हैं। डिफेंस पर टॉप पांच देशों द्वारा किए जा रहे खर्च का 60 फीसदी हिस्सा इन दोनों देशों का रक्षा खर्च है। पिछले दो दशकों से डिफेंस बजट लगातार बढ़ रहा है। सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, रूस और भारत उच्च स्थान पर हैं। बीते वर्ष 2017 में चीन ने डिफेंस पर अनुमानित तौर पर 228 अरब डॉलर की रकम खर्च की, जो एशिया और ओशियाना क्षेत्र में कुल रक्षा खर्च का 48 फीसदी है। वहीं, भारत ने 2017 में रक्षा पर 63.9 अरब डॉलर रुपए खर्च किए, जो 2016 की तुलना में 5.5 फीसदी ज्यादा है। यह 2008 की तुलना में 45 फीसदी ज्यादा है। सूकगी में पहले स्थान पर मौजूद अमेरिका का डिफेंस बजट 2017 में 610 अरब डॉलर था। यह दुनिया के कुल सैन्य खर्च का एक-तिहाई से ज्यादा है। हालांकि, ये पिछले दो साल में बदला नहीं है। अमेरिका का सैन्य खर्च इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे चीन की तुलना में 2.7 गुना ज्यादा है। वहीं चीन का सैन्य खर्च भारत से 3.6 गुना ज्यादा है। वहीँ रूस का रक्षा खर्च 1998 के बाद पहली बार घटा है। 2017 में रूस का रक्षा खर्च 66.3 अरब डॉलर था, जो 2016 में तुलना में 20 फीसदी कम है।

Related Articles

Back to top button