फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

सोनिया ने अटल बिहारी को कहा था, अब राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को कह रहे हैं चोर


रामपुर : कांग्रेस हमेशा साजिश करती रही है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ साजिशें कीं। उन्हें ‘कफन चोर’ कहा और अब उनकी साजिशों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कह रहे हैं। इसलिए, अब वक्त ‘साजिश की सुपारी’ को ‘सुशासन के सरोते’ से काटकर फेंकने का आ गया है। रामपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अटल के खिलाफ बड़ी साजिशें हुईं। सोनिया ने घटिया मानसिकता से भरा आरोप लगाया था। इसके बाद 10 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। ये सभी आरोप पूरी तरह से गायब हो गए। उन्होंने कहा कि अब 2019 का चुनाव करीब देख राहुल गांधी अनर्गल बातें कह रहे हैं। हमारे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के छक्के छुड़ाए। देश के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राहुल गांधी राफेल के मामले में भी प्रधानमंत्री को बदनाम कर रहे हैं, चोर कह रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं और अगुस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन मिशेल सीबीआई के शिकंजे में है। वहीं दूसरी ओर यूपीए सरकार पर घोटाले पर घोटाले हुए जबकि एनडीए गवर्नमेंट अभी तक बेदाग है। ऐसे में मोदी पर आरोप राजनीतिक लाभ के लिए बेबुनियाद आक्षेप ही कहे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button