राष्ट्रीयव्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में आयी बढ़त, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली : मंगलवार को सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के कमजोर होने और घरेलू स्तर पर त्योहारी सीजन से पहले लौटी खरीदारी के चलते सोने की कीमतों में 180 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई है| वहीं इस दौरान चांदी के भाव 50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं| आपको बता दें, कि हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में 170 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई थी|

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका घटने के चलते फिर से डॉलर में कमजोरी का रुझान दर्ज हुआ है| इसीलिए निवेशकों ने सोने में खरीदारी शुरू कर दी| इसके अलावा भारत में शुरू होने वाले त्योहारी सीजन पहले छोटे ज्वैलर्स सोना खरीद रहे है| इसका असर भी सोने की कीमतों पर दिख रहा है| चांदी तैयार के भाव 50 रुपये बढ़ककर 38,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं| जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीविरी 10 रुपये की गिरावट के साथ 36,950 रुपये प्रति किलोग्राम है| चांदी के सिक्कों का भाव 72000 लिवाल और 73000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहे हैं|

Related Articles

Back to top button