जीवनशैली

सौंदर्य को निखारनें अपनाएं यह नुस्खा

नई दिल्ली। हर महिला एवं पुरूष की चाहत होती है कि वह भीड़ में अलग दिखे। इसके लिए अक्सर महिलाएं व्यूटी पार्लर की सेवाएं लेती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि सर्दी ,जुकाम में उपयोग किया जाने वाला सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। हम विक्स को सिर्फ सिरदर्द या दर्द वाली जगह ही लगाते हैं। लेकिन विक्स के भी एक नही अपितु बहुत से ऐसे अन्य उपयोग है जिनके बारें में हम अब तक अनजान थे।

हमें ये पता ही नहीं होता कि जिस विक्स की डिब्बी को हम जुकाम और सिरदर्द में काम में लेते है असल में वे कई उपयोगो में काम में ली जा सकती है। जिनसे हम अनजान है। जैसे, हम अभी अधिकतर कफ होने या सर्दी होने पर विक्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं। हम विक्स को माथे पर रगड़कर जिस तरह दर्द से छुटकारा पाते है, उसी तरह पैरों की तलों में विक्स लगाने से सर्दी का असर जल्दी जाता है।

वैसे, विक्स कई मामलों में इलाज करने में सक्षम है। ये चेहरे की झुर्रियों को हटाने में मदद कर सकता है। क्योंकि विक्स में खास तरह का तेल होता है। चेहरे पर तनाव की वजह से आए निशान को विक्स के द्दारा आसानी से हटाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नही दे रखी। विक्स की खास बात ये है कि अगर आपके हाथों में शरीर के किसी मजबूत हिस्से में छोटा सा कट बन गया हो, और उसमें से खून निकलना बंद न हो रहा हो।

Related Articles

Back to top button