ज्ञान भंडार

सौतेली मां से दुखी होकर पाक‌िस्तान से भारत भाग आया किशोर

border-556b4fc36596c_exlstदस्तक टाइम्स/एजेंसी . जम्मू एवं कश्मीर :  आईबी पर अब्दुल्लियां क्षेत्र में पकड़े गए एक पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को सौंप दिया। उप जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद बुधवार दोपहर बाद उसे ऑक्ट्राय पोस्ट पर पाक रेंजर्स को सौंपा गया।

भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार देर शाम उसे पकड़ लिया था। पकड़े गए किशोर की शिनाख्त रिजवान सहानी (15) पुत्र अमीन निवासी चक्क मेहदी खान, काबूला शहर जिला अरफला (पंजाब) के रूप में की गई है।

अब्दुल्लियां बीओपी से दो सौ मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहता है। इसी इरादे से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का उसने मन बनाया। वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। साथ ही गरीब परिवार से संबंध रखता है।

जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिता ने तीसरी शादी की है और वह सौतेली मां के व्यवहार से दुखी है। उसने बताया कि किसी ने उसे सीमा पार कर भारत में जाने की सलाह दी थी।

इसके बाद वह गांव से एक ट्रैक्टर पर सीमा के करीब पहुंचा, जहां से तारबंदी पार कर वह भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया। सहानी के अनुसार इन दिनों वह किसी मुजरा करने वाले परिवार के यहां रहता था। वेतन मिलने पर सौतेली मां पैसे ले लेती थी। आए दिन पिटाई भी करती थी, जिससे वह परेशान था।

 

Related Articles

Back to top button