जीवनशैली

स्क्रब पुरुषों के लिए भी उतना ही आवश्यक है, जितना महिलाओं के लिए…

स्क्रब पुरुषों के लिए भी उतना ही आवश्यक है, जितना महिलाओं के लिए। चेहरे को अच्छी तरह मल कर साफ करने से स्कीन के पोर्स खुल जाते हैं और स्कीन संबंधित बीमारी भी नहीं होती है।स्क्रब पुरुषों के लिए भी उतना ही आवश्यक है, जितना महिलाओं के लिए...

आपको बता दे कि अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करना जरूरी है। इसी के साथ आइए आपको बताते है कि अगर पुरूष भी अपने चेहरे पर स्क्रबिंग करेंगे तो क्या फायदे होंगे….

-अच्छे से शेव करने में सहायक : पुरुषों के लिए बना अच्छा स्क्रब शेविंग करने में भी मदद करता है।

– फेस स्क्रब में दूसरे क्लींजर्स से अलग कुछ सूक्ष्म कण होते हैं, जो एक्सफॉलिएटिंग बीड्स होते हैं। यह बीड्स आपके चेहरे को गहराई से साफ करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप कुछ अलग अनोखा अनुभव करते हैं।

– मुंहासे को खत्म करने के लिए ये एक प्रभावी हथियार है। इसके इस्तेमाल से मुंहासे जल्द खत्म हो जाते हैं और आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है।

– हर रोज फेस स्क्रब के इस्तेमाल से आप यंग दिखते है। इसी के साथ आंखों के नीचे के काले घेरे और चेहरे की महीन रेखाएं खत्म हो जाती हैं कहा गया है कि पुरूषों को स्क्रबिंग हफ्ते में दो बार करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके चेहरे पर चमक के साथ ग्लो भी आएगा।

 

Related Articles

Back to top button