टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

स्वतंत्रता आंदोलन में ईसाइयों का कोई योगदान नहीं : भाजपा सांसद


मुम्बई : उत्तर मुंबई से भारतीय जान ता पार्टी के संसद गोपाल शेट्टी ने दावा किया कि ईसाई अंग्रेज थे और उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। उनके इस कथित दावे वाला वीडियो क्लिप आने के बाद विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस ने भाजपा से उसके सांसद के निंदनीय बयान को लेकर माफी मांगने को कहा। वहीं, राकांपा ने कहा कि इस टिप्पणी का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव से लोगों के ध्रुवीकरण का प्रयास करना है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप वायरल हो गया और टीवी चैनलों पर भी प्रसारित हुआ। गौरतलब है कि यह वीडियो क्लिप रविवार का है।

Related Articles

Back to top button