Uncategorized

हजारीबाग में दो समुदाय भिड़े, पथराव और आगजनी, एक की मौत, धारा 144 लागू

hungama_1445745647दस्तक टाइम्स/एजेंसी-झारखण्ड: कटकमसांडी/कटकमदाग(हजारीबाग)। छड़वा मुहर्रम मेले में शनिवार को हुए हंगामे के बाद आज रविवार को माहौल बिल्कुल शांत है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे ग्रुप में ना निकले। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। छड़वा और पेलावल क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बताते चलें कि छड़वा मुहर्रम मेले में शनिवार को दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। 
 
वहां पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ व आगजनी की। मामला बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। भीड़ की ओर से भी फायरिंग हुई। गाेली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। 
 
देखते ही देखते 11 गाड़ियों में लगा दी आग
 
मुहर्रम का जुलूस जब छड़वा मैदान पहुंचा तो एक समुदाय के लोगों को शक हुआ कि पास के धार्मिक स्थल के पास पत्थर और हथियार रखे हैं। वे लोग धार्मिक स्थल में घुसने की कोशिश करने लगे। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। इस पर भिड़ंत हो गई। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो अस्त्र-शस्त्र से लैस लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए अश्रु गैस छोड़े। लाठीचार्ज किया। इसके बाद फायरिंग की। इससे लोग और भड़क गए। पुलिस और आम लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 11 गाड़ियों में आग लगा दी। एसडीएम की गाड़ी को तोड़ डाला। 
 
घटनाक्रम
 
दो को लगी गोली, एक की मौत, एक रिम्स में भर्ती
दो दर्जन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी सहित 11 वाहनों में आग लगाई, एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़।
छड़वा-पेलावल सील, शहर में धारा 144 लागू।
रांची से अतिरिक्त पुलिस बल भेजे गए। 
 
पुलिसकर्मी पर हमला इसीलिए की फायरिंग
घटना छड़वा डैम स्थित एक धार्मिक स्थल के पास हुई। इसमें एक की मौत हो गई है। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हैं। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, इसीलिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button