जीवनशैली

हमारे हिन्दू धर्म में अनेकों धार्मिक स्थल और प्रचीन गुफाएं

हमारे हिन्दू धर्म में अनेकों धार्मिक स्थल और प्रचीन गुफाएं हैं जहां भगवान ने तप और जप कर उस स्थान को पवित्र बनाया है। कई गुफाओं के बारे में आपने सुना होगा तो कई गुफाओं के बारे में नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गुफाओं के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं इन गुफाओं के बारे में-

सुदामा गुफा
बता दे इस गुफा का निर्माण सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के बारहवें वर्ष में आजीवक साधुओं के लिए बनवाया था। इस गुफा में आयताकार मण्डप के साथ वृत्तीय मेहराबदार कक्ष भी बनाया गया है।

लोमस गुफा
बता दें इस गुफा का निर्माण भी अशोक ने ही करवाया था। ये गुफा लोमस ऋषि के नाम पर बनवाया गया है। इन गुफाओं का निर्माण मिश्र शैली में किया गया है तथा उस समय के भारतीय कारीगरों के उत्कृष्ट कलाकारी एवं वास्तु विशेषज्ञता का परिचायक है।

कर्ण चौपर गुफा
इस गुफा का निर्माण भी सम्राट अशोक ने ही करवाया था। बता दें इस गुफा का निर्माण अशोक ने राज्याभिषेक के 19वें वर्ष में करवाया था। इस गुफा में उस समय के लिखे गये शिलालेख आज भी यहां मौजूद हैं।

वापिक गुफा
बता दें इस मंदिर का निर्माण योगानंद नामक ब्राह्मण ने की थी। ये गुफा पहाड़ के ऐतिहासिक सप्त गुफाओं में एक है। मान्यता है कि आदिकाल में कौल संप्रदाय का मगध पर जो वर्चस्व था, उसका केन्द्र इसी पर्वत को बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button