International News - अन्तर्राष्ट्रीय

हर एक कर्मचारी को बोनस में दिए 1.6 अरब रुपये

bonusनई दिल्ली : आप जिस कंपनी में काम करते हैं, वहां आपको कई बार बोनस मिला होगा। अक्सर किसी संस्था में बॉस अपने कर्मचारियों को बोनस में कुछ हजार रुपए देते हैं। कई संस्थाए ऐसी भी है जो अपने काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ सुविधाए देती हैं। पिछले दिनों सूरत में एक हीरा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को बोनस में कार और फ्लैट दिए थे। लेकिन ये मामला थोड़ा अलग है। तुर्की में एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को लखपति नहीं, बल्कि अरबपति बना दिया है। तुर्की की एक टेक फर्म के सीईओ ने अपने सभी कर्मचारियों को 17 लाख पाउंड बोनस के रूप में दिए हैं यानी हर कर्मचारी के हिस्से में 1.6 अरब रुपये आएंगे। एक वेबसाइट के अनुसार, तुर्की की एक फूड डिलेवरी कंपनी यीमेक्सेपेती के मालिक नीवजात आयदिन ने अपनी एक कंपनी 589 लाख डॉलर में बेची। जिसके बाद उसने इसके फायदे का कुछ हिस्सा उन्होंने अपने कर्मचारियों में बांटा। एक साक्षात्कार में यीमेक्सेपेती के मालिक ने बताया कि इस कंपनी की सफलता के पीछे कई लोगों की मेहनत जुडी है। 15 साल पहले तीन साथियों ने कंपनी की शुरुआत की थी। और आज इसमें 370 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की औसत सैलरी प्रतिमाह 700 पाउंड से 1,200 पाउंड के बीच है। इस लिहाज से दिया जाने वाला बोनस 150 गुना से भी ज्यादा होगा। इस घोषणा को सुनने के बाद कंपनी के कुछ कर्मचारी तो खुशी के मारे रोने लगे।

Related Articles

Back to top button