अजब-गजब

हर फिल्म के साथ नया ब्वायफ्रेंड नहीं बना सकती

sonakshiमुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह हर फिल्म के साथ नया ब्वायफ्रेंड नहीं बना सकती हैं। सोनाक्षी इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘तेवर’ में काम कर रही हैं। अर्जुन कपूर से उनके लिंकअप की चर्चा जोरों पर हैं। इससे पहले सोनाक्षी का नाम ‘आर.राजकुमार’ के को-स्टार शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा था। सोनाक्षी का कहना है कि वह इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा कि मुझे हर फिल्म में अपने को-स्टार के साथ लिंक कर दिया जाता है। यह हर दिन कपड़े बदलने जैसा मामला नहीं है। एक लड़की का हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड नहीं हो सकता है। यह संभव नहीं हैं। सोनाक्षी ने कहा कि मैं अब इन बातों को लेकर प्रतिक्रिया देने में विश्वास नहीं करती और यही सही तरीका है। हर अफवाह की अपनी सीमा है और जब लोग इससे बोर हो जाते हैं तो यह अपने आप छूमंतर हो जाती है। उन्हें जब मुझसे रिएकशन नहीं मिलता तो मुझे लगता है कि अफवाहें अपने आप बंद हो जाती हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button