टॉप न्यूज़

हिमाचल में अलर्ट: अब तक भूकंप के 9 झटके,

earthquake_1472276991 भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से निकलकर मैदानों में आ गए हैं। तस्वीर रामपुर की है।

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह 5:25 बजे से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से दहशत है। अभी तक नौ जोरदार झटके महसूस किए जा चुके हैं। सुबह साढ़े पांच बजे से रामपुर, निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में भूकम्प के झटके लगने शुरू हुए। शनिवार सुबह 5:25, बजे पहला झटका लगा इससे घरों में सोए हुए लोगों की नींद खुल गई।

 इसके बाद सुबह 6:45, 6:50, 6:53, 7:05, 7:25, 7:42, 8:17, 9:07 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 7:05 और 9:07 पर आए भूकम्प के भारी झटकों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 5 से 10 मिनट के अंतराल में 9 बजे तक भूकंप के कई हलके झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र महज 10 किमी गहराई में होने की वजह से इसकी तीव्रता 4.6 आंकी गई है।

 

Related Articles

Back to top button