अन्तर्राष्ट्रीय

हिलेरी क्लिंटन को जेल भेज देन चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप

एजेंसी/ l_donald-trump-hillary-clinton-1464963752अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में खुद को ऊंचा साबित करने की दौड़ में प्रत्याशी एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने की बात कही है। उधर, हिलेरी ने कैलिफोर्निया के ही एक अन्य शहर सैन डियागो की रैली में ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनके पास अमरीकी राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक योग्यताएं नहीं हैं।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि हिलेरी ने विदेश मंत्री रहते हुए ई-मेल का दुरुपयोग किया, इसलिए उन्हें जेल भेज देना चाहिए। कैलिफोर्निया के सैन हौजे में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हिलेरी ने आधिकारिक कार्यो के लिए अपने निजी ई-मेल खातों का इस्तेमाल कर संघीय कानून का उल्लंघन किया। गौरतलब है कि हिलेरी 2009 से 2013 तक इस पद पर रही थीं।

खतरनाक हैं ट्रंप

हिलेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप खतरनाक हैं, उनके विचार बिलकुल अलग हैं। ट्रंप के नेतृत्व में युद्ध में हिस्सा लेने की कल्पना करना मुश्किल नहीं है। कई रिपब्लिकन ने हिलेरी से उनके ईमेल के दुरुपयोग से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पडऩे की बात कहते हुए आलोचना की है।

 

 

Related Articles

Back to top button